HomeMadhya PradeshBhopalM.P Weather Update : मध्य प्रदेश में दिन गर्म, रातें सर्द, मौसम...

M.P Weather Update : मध्य प्रदेश में दिन गर्म, रातें सर्द, मौसम का बदला मिजाज

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में इन दिनों स्पष्ट उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंड बरकरार है। मंगलवार को प्रदेश के 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

कई जिलों में 30°C पार पहुंचा पारा

भोपाल, इंदौर, दमोह, मंडला, खजुराहो, सागर, टीकमगढ़, गुना, बैतूल, खंडवा, धार, रायसेन, खरगोन और रतलाम समेत कई शहरों में तापमान 30°C से अधिक रिकॉर्ड हुआ। सबसे ज्यादा तापमान खरगोन और नर्मदापुरम में 31.4°C दर्ज किया गया, जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ गया।

Reads More :हिंदी-चीनी भाई-भाई! UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत को ड्रैगन देगा समर्थन… दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग

पिछले 24 घंटे रहा शुष्क मौसम

बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। ग्वालियर-चंबल संभाग में अधिकतम तापमान में करीब 2.3 से 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि उज्जैन संभाग में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक बढ़ा।

कल्याणपुर सबसे ठंडा, इंदौर ठंडा बड़ा शहर

शहडोल जिले का कल्याणपुर 4.5°C न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। करौंदी (5.9°C), अमरकंटक (7.8°C), खजुराहो (8.2°C) और उमरिया-नर्मदापुरम (8.4°C) भी ठंडे रहे।
बड़े शहरों में इंदौर 11.4°C के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि ग्वालियर 11.8°C, जबलपुर 12.1°C, भोपाल 12.8°C और उज्जैन 13°C दर्ज किया गया।

13 फरवरी से फिर लौटेगी सर्दी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है और फिलहाल शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है। हालांकि राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पंजाब में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 13 फरवरी के बाद तापमान में बदलाव संभव है और प्रदेश में सर्दी का एक और दौर लौट सकता है।

मौसम के इस बदलते रुख के चलते लोगों को दिन-रात के तापमान अंतर से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here