Tuesday, June 2, 2026
31.1 C
Raipur

UltraTech CSR News Baikhunt : तिल्दा नेवरा: ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘मिलन संगी तिहार’ का भव्य आयोजन; खेलों के जरिए दिखी सशक्तिकरण की झलक

UltraTech CSR News Baikhunt : तिल्दा नेवरा (10 फरवरी 2026): अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन, बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के सीएसआर (CSR) विभाग द्वारा ‘मिलन संगी तिहार – खेल रंगों का’ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल स्पर्धा में खरोरा, बहेसर, कुंदरू, जलसों, नकटी, टंडवा, तुलसी, किरना और केसला जैसे नौ गांवों की महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मशाल जलाकर हुआ शानदार आगाज

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पवन कुलकर्णी (यूनिट हेड, बैकुंठ सीमेंट वर्क्स) ने ध्वजारोहण और मशाल जलाकर किया। अतिथियों के स्वागत में कुंदरू की महिलाओं ने पारंपरिक सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। खेल शुरू होने से पहले महिलाओं ने सामाजिक विषयों जैसे— दहेज प्रथा (नकटी ग्राम), महिला सशक्तिकरण (तुलसी ग्राम) और स्त्री भ्रूण हत्या (कुंदरू ग्राम) पर प्रभावशाली झांकियां निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।

मैदान पर दिखा महिलाओं का जज्बा

मुख्य अतिथि पवन कुलकर्णी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल स्पर्धा नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास है। उन्होंने कहा, “जब एक महिला सक्षम होती है, तो वह पूरे परिवार और समाज को सक्षम बनाती है। घर से बाहर निकलकर मैदान तक पहुँचना ही आपकी पहली जीत है।”

प्रतिस्पर्धा के परिणाम: कुंदरू और किरना का दबदबा

विभिन्न स्पर्धाओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणाम इस प्रकार रहे:

सामूहिक खेल:

  • कबड्डी: किरना ग्राम (विजेता), तुलसी ग्राम (उपविजेता)।

  • खो-खो: कुंदरू ग्राम (विजेता), नकटी ग्राम (उपविजेता)।

  • रस्साकसी: कुंदरू ग्राम (विजेता), तुलसी ग्राम (उपविजेता)।

  • ओवरऑल चैंपियनशिप: विजेता ट्रॉफी कुंदरू ग्राम और उपविजेता ट्रॉफी किरना ग्राम ने जीती।

एकल स्पर्धा:

  • 100 मीटर दौड़: सरोजिनी वर्मा (तुलसी ग्राम) प्रथम।

  • लिंबू चमचा: तिलेंद्री यादव (नकटी ग्राम) प्रथम।

  • बोरा दौड़: निशा (केसला ग्राम) प्रथम।

  • मटका फोड़: शांता बंजारे (केसला ग्राम) प्रथम।

पुरस्कार वितरण और अतिथि उपस्थिति

विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच यशवंत वर्मा (कुंदरू), योगिता वर्मा (टंडवा), मया पांसे (केसला), अनिल सोनी (खरोरा), और अल्ट्राटेक के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कुमार सिंघल, अशोक कुमार सिंहा, सुनंदा बसु, दीपा कुलकर्णी (अध्यक्ष, स्वयं सिद्धा लेडीज क्लब) व जितेंद्र सिंह तंवर विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर टीम की सोनाली गवारगूर, सीडी लहरे, मुन्नालाल बर्मन, निरूपा कश्यप और अन्य सहयोगियों का अथक परिश्रम सराहनीय रहा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Latest YouTube Shorts

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories