Shajapur News : MP Board परीक्षा शुरू: शाजापुर में पहले दिन दिखा छात्रों में उत्साह, 22 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल

Sanjay Sahu
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर /किशोर नाथ राजगुरु: शाजापुर जिले में आज से मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों पर रोल नंबर चिपकाने सहित अन्य जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं।

Shajapur News : आज सुबह 9 बजे से 12वीं कक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Shajapur News : जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि इस वर्ष शाजापुर जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 22,497 छात्र शामिल हो रहे हैं। 10वीं कक्षा में कुल 12,885 छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 12,326 रेगुलर और 559 प्राइवेट विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं 12वीं कक्षा में कुल 9,612 छात्र परीक्षा में बैठ रहे हैं, जिनमें 8,950 रेगुलर और 662 प्राइवेट छात्र हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ नकल रोकने के लिए भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *