इंदौर : विकास कार्यों की रफ्तार तेज, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया साकेत नगर-तिलक नगर का निरीक्षण

Rahul Goshwami

इंदौर: शहर के यातायात को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झोन क्रमांक-10 के साकेत नगर और तिलक नगर क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित एमआईसी सदस्य और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और तय समयसीमा को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 निगम भूमि पर विकास योजना बनाने के निर्देश

महापौर ने संविद नगर के पास स्थित शासकीय खदान की भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि भूमि निगम स्वामित्व में है तो यहां भविष्य की सुविधाओं के विस्तार के लिए विस्तृत विकास योजना तैयार की जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

Read More : M.P News : बोर्ड परीक्षा से पहले नकल माफिया पर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने लगाए संगीन आरोप

 ₹2.27 करोड़ की लागत से बन रही नई सड़क

निरीक्षण दल इसके बाद श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल से महावीर बाग पानी की टंकी तक बन रही सड़क परियोजना स्थल पर पहुंचा। करीब ₹2.27 करोड़ की लागत से तैयार हो रही यह सड़क 370 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी होगी। महापौर ने इसे क्षेत्र की महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी बताते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्माण कार्य इस तरह किया जाए कि आम नागरिकों तथा यातायात को न्यूनतम असुविधा हो।

 मास्टर प्लान से ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद

नगर निगम को उम्मीद है कि मास्टर प्लान के तहत बन रही नई सड़कों से शहर के प्रमुख मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *