Gwalior News : शहर में सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले एरिया सराफा बाजार में व्यापारी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले एरिया सराफा बाजार में सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, नई घटना सराफा बाजार स्थित श्रीनाथ परिसर की है यहां आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने दुकान पर बैठे सर्राफा व्यापारी विशाल सोनी को दुकान से बाहर खींचकर मारपीट शुरू करते हैं जब सर्राफा व्यापारी को बचाने अन्य दुकानदार भी वहां पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी और गाली गलौज करने लगे इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Gwalior News : वहीं दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हो गई, घटना के बाद सभी व्यापारी एकत्रित होकर पीड़ित को लेकर थाना कोतवाली पहुंचे और घटनाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

Gwalior News : बताया यह जा रहा है कि युवकों के साथ व्यापारी का पुराना लेनदेन चल रहा था और इसी बात को लेकर युवक एकत्रित होकर दुकान पर पहुंचे और सर्राफा व्यापारी से मुहवाद करने लगे और कुछ देर बाद युवकों ने सर्राफा व्यापारी विशाल सोनी को दुकान से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी हालांकि सराफा व्यापारी की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 

READ MORE: Gwalior News: फर्जी झोला छाप डॉक्टर्स के खिलाफ एक्शन, तीन क्लीनिक सील, मचा हड़कंप

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *