Monday, August 24, 2026
Home National प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का...

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन….

कटरा (जम्मू-कश्मीर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक पुल भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और आधुनिक रेलवे ढांचे का प्रतीक बन चुका है। उद्घाटन कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

यह ब्रिज समुद्र तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। यह भारत के उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेलवे के माध्यम से जोड़ना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि यह पुल सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि “नए भारत की बुलंद उड़ान” का प्रतीक है। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा, कनेक्टिविटी और विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि यह ब्रिज 1,315 मीटर लंबा है और इसमें अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जो इसे भूकंप और अत्यधिक हवाओं के प्रभाव से भी सुरक्षित बनाता है।

इस ब्रिज के शुरू होने से कश्मीर घाटी में पर्यटन, व्यापार और परिवहन के नए द्वार खुलेंगे और स्थानीय लोगों को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here