Sunday, May 10, 2026
35.1 C
Raipur

अंबिकापुर : विदेशी क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अंबिकापुर :  उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी एक युवक को विदेश में क्रिकेट टूर्नामेंट खिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला करीब पांच वर्ष पुराना बताया जा रहा है, जबकि पीड़ित ने लगभग एक साल पहले अंबिकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

नेपाल में हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार, हरदोई निवासी अजय कुमार वर्मा मार्च 2021 में नेपाल में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गया था। वहीं उसकी मुलाकात अंबिकापुर निवासी मृगांक कुमार सिन्हा से हुई। आरोपी ने खुद को क्रिकेट संगठन से जुड़ा बताते हुए अजय को देश-विदेश के टूर्नामेंट में खेलने का भरोसा दिलाया और संपर्क में बना रहा।

Read More : केंद्रीय बजट 2026 पर बोले सांसद गजेंद्र पटेल- ताप्ती मिल दोबारा शुरू कराने की कोशिश, युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्रेशन और पासपोर्ट के नाम पर वसूली

नेपाल से लौटने के कुछ दिनों बाद आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस, पासपोर्ट प्रक्रिया और टीम चयन के बहाने किश्तों में रकम लेना शुरू कर दिया। उसने फर्जी चयन पत्र और दस्तावेज भेजकर भरोसा बनाए रखा तथा अलग-अलग डिजिटल माध्यमों से लगातार पैसे मंगाता रहा। आरोपी यह भी कहता रहा कि विदेश दौरे के बाद पूरी राशि लौटा दी जाएगी।

15.38 लाख रुपये की ठगी उजागर

जून 2021 में आरोपी ने पीड़ित को छत्तीसगढ़ बुलाकर अतिरिक्त रकम भी जमा कराई। समय बीतने के बावजूद न कोई मैच हुआ और न विदेश दौरा, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। तब तक वह कुल 15 लाख 38 हजार रुपये दे चुका था। इसके बाद उसने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिस पर धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में कबूला अपराध

जांच में सामने आया कि आरोपी जिस क्रिकेट संस्था से जुड़ा होने का दावा कर रहा था, वह मान्यता प्राप्त ही नहीं थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories