Wednesday, June 24, 2026
33.8 C
Raipur

सतना : शादी का झांसा देकर अग्निवीर ने 2 साल तक किया दुष्कर्म, फोटो वायरल कर दी धमकी

सतना: सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान एक युवती के लिए दर्दनाक अनुभव में बदल गई। नागौद क्षेत्र निवासी एक युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ करीब दो वर्षों तक दुष्कर्म किया और बाद में दबाव बनाने पर उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार युवती की आरोपी अवधेश रजक से पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही, जिसके बाद आरोपी उससे मिलने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय क्षेत्र पहुंचा। भरोसे में आकर युवती उसे अपने नीम चौराहा स्थित किराए के कमरे पर ले गई।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

आरोप है कि कमरे में अकेलापन देखकर युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने का वादा किया। इसी दौरान उसने युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार युवती का शोषण करता रहा। यह सिलसिला करीब दो वर्षों तक चलता रहा।

Read More : सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय शादी! संदीप और फ्रांसीसी दुल्हन शेरला ने लिए सात फेरे

दबाव बनाने पर फोटो किए वायरल

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके निजी फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए। इससे आहत होकर पीड़िता विश्वविद्यालय थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने आरोपी अग्निवीर अवधेश रजक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संबंध बनाने के जोखिम और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के बढ़ते मामलों को उजागर करती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories