Bengaluru News : बेंगलुरु स्टेडियम हादसा: 11 की मौत, जांच आयोग गठित, कई अधिकारी सस्पेंड

Sanjay Sahu
Bengaluru News

Bengaluru News : बेंगलुरु: एक क्रिकेट स्टेडियम में हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना ने पूरे कर्नाटक को झकझोर दिया है। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस त्रासदी पर गहरा शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Bengaluru News : मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति माइकल कुन्नाह की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है, जो हादसे की पूरी तहकीकात करेगा। वहीं, घटना को लेकर एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

Bengaluru News : सरकार ने तत्काल प्रभाव से लापरवाही बरतने के आरोप में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। इनमें एसीपी कब्बन पार्क, डीसीपी सेंट्रल ज़ोन, एडीशनल कमिश्नर वेस्ट ज़ोन, बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर, स्टेशन हाउस मास्टर और कब्बन पार्क थाना प्रभारी शामिल हैं। सभी को निलंबित कर दिया गया है।

Bengaluru News : सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 4 जून को होने वाले इस इवेंट की अनुमति देने से इनकार किया था, लेकिन आयोजन फिर भी किया गया। इसके बावजूद, जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी गई है।

Bengaluru News : मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह भी स्पष्ट किया कि आरसीबी, केएससीए और इवेंट आयोजित करने वाली डीएनए कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Bengaluru News : गौरतलब है कि 3 जून को अहमदाबाद में खेले गए IPL 2025 फाइनल में RCB ने पंजाब को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी। इसी जीत के जश्न में 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी और स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई। अब इस हादसे को लेकर प्रशासन, आयोजनकर्ताओं और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *