HomeChhattisgarhKawardha News: कवर्धा में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा: मकान में चल रहा...

Kawardha News: कवर्धा में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा: मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने की कार्रवाई

Date:

Related stories

Kawardha News: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के एक मामले का खुलासा करते हुए शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में कई युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने मकान मालिक सहित सभी को हिरासत में ले लिया है।

Kawardha News: पुलिस के अनुसार, बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की जा रही थी। मोहल्लेवासियों का कहना था कि यहां लगातार बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता था, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।

Kawardha News: आपत्तिजनक सामग्री बरामद, नाबालिग मिलने से मामला गंभीर

Kawardha News: तलाशी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग स्कूली छात्रा के मिलने से मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने तत्काल आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

Kawardha News: एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kawardha News: पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े पहलुओं की जांच विशेष संवेदनशीलता के साथ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here