Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore Police Operation Muskan 2026 : सीहोर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल:...

Sehore Police Operation Muskan 2026 : सीहोर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल: जावर में अपहृत नाबालिग बरामद, आरोपी देवेंद्र गिरफ्तार

0
232

Sehore Police Operation Muskan 2026 : सुनील शर्मा/जावर/सीहोर (6 फरवरी 2026): सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ को जावर पुलिस ने सार्थकता दी है। पुलिस ने ग्राम बिलपान से अपहृत हुई एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने के साथ ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गणतंत्र दिवस पर हुई थी वारदात

जानकारी के अनुसार, जावर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलपान से बीते 26 जनवरी को एक नाबालिग बालिका रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज किया था। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया।

पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी

थाना प्रभारी नीता देअरवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी करते हुए आरोपी देवेन्द्र मालवीय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

लगीं गंभीर धाराएं, आरोपी जेल रवाना

प्रारंभिक जांच और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पाक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं का इजाफा किया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी

पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही के उपरांत बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक नीता देअरवाल और उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here