ACB Raid Ambikapur Today : सरगुजा संभाग में ACB का सबसे बड़ा वार: 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

ACB Raid Ambikapur Today : गौरी शंकर गुप्ता/अंबिकापुर (6 फरवरी 2026): सरगुजा संभाग के प्रशासनिक इतिहास में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आवास एवं पर्यावरण मंडल (छ.गृ.नि.मं.) के उपायुक्त पूनम चन्द्र अग्रवाल और वरिष्ठ सहायक अनिल सिन्हा को रंगे हाथ दबोच लिया है।

मामले का पूरा घटनाक्रम: सत्यापन के बदले ‘रेट लिस्ट’

प्रार्थी और ठेकेदार रवि कुमार ने बलरामपुर और लुंडा में लगभग 1.08 करोड़ रुपये की लागत के दो निर्माण कार्य (तहसील भवन और कस्तूरबा गांधी विद्यालय कक्ष) पूर्ण किए थे। इन कार्यों के भौतिक सत्यापन और अंतिम समयवृद्धि अनुमोदन के लिए उपायुक्त पूनम चन्द्र अग्रवाल ने रिश्वत की मांग की थी।

सौदेबाजी: 60 से बढ़कर 70 हजार हुई मांग

  • शुरुआती मांग: दोनों कार्यों के लिए 30-30 हजार यानी कुल 60 हजार रुपये तय हुए थे।

  • बढ़ी रकम: 5 फरवरी को जब प्रार्थी कार्यालय पहुंचा, तो वरिष्ठ सहायक अनिल सिन्हा ने ‘साहब’ के नाम पर रकम बढ़ाकर 70 हजार रुपये कर दी।

  • फाइनल डील: काफी सौदेबाजी के बाद 65 हजार रुपये पर सहमति बनी।

जाल बिछाकर ऐसे किया गया शिकार

ACB की टीम ने फिनाफ्थलीन पाउडर लगे नोटों के साथ जाल बिछाया। जैसे ही प्रार्थी ने अनिल सिन्हा को 65 हजार रुपये दिए, सिन्हा ने अपने हिस्से के 5,000 रुपये जेब में रखे और बाकी के 60,000 रुपये उपायुक्त पूनम चन्द्र अग्रवाल के केबिन में जाकर उन्हें सौंप दिए।

ACB की दबिश और रंगे हाथ गिरफ्तारी

प्रार्थी का इशारा मिलते ही ACB की टीम ने दबिश दी। दोनों आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि बरामद की गई। जब उनके हाथ धुलवाए गए, तो फिनाफ्थलीन टेस्ट पॉजिटिव आया, जिससे घूस लेने की पुष्टि मौके पर ही हो गई।

कानूनी कार्रवाई

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 12 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई ने सरगुजा संभाग के उन अधिकारियों में खौफ पैदा कर दिया है जो फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए ‘चाय-पानी’ के नाम पर वसूली करते थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *