HomeMadhya PradeshMP NEWS: भोपाल में लड़कियों पर ब्लेड कटर से हमले करने वाले...

MP NEWS: भोपाल में लड़कियों पर ब्लेड कटर से हमले करने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, साइको गिरफ्तार

Date:

Related stories

Katghora Accident News: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

Katghora Accident News: कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...

MP NEWS: भोपाल। शहर के पिपलानी, सोनागिरी और कल्पना नगर इलाके में लड़कियों पर जानलेवा हमले कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

MP NEWS: जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले कुछ दिनों से ब्लेड कटर से लड़कियों पर अचानक हमला कर फरार हो जाता था। इन घटनाओं से इलाके में भय का माहौल बन गया था। लगातार हो रहे हमलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 25 विशेष टीमें गठित की थीं।

MP NEWS: कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सफलता मिली और देर रात अयोध्या नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को संबंधित इलाकों में घुमाते हुए जुलूस निकाला, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया जा सके। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here