HomeMadhya PradeshJabalpur Crime : फिल्मी अंदाज़ में कॉलेज छात्र का अपहरण, फिर की...

Jabalpur Crime : फिल्मी अंदाज़ में कॉलेज छात्र का अपहरण, फिर की गई बेरहमी से पिटाई, चौराहे पर फेंका

Date:

Related stories

Jabalpur Crime : जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कॉलेज छात्र के साथ फिल्मी स्टाइल में सनसनीखेज वारदात हुई। करीब 20 बदमाश दो कारों में सवार होकर पहुंचे और बी.फार्मा का एग्जाम देने जा रहे छात्र राजुल दुबे का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना एनएच-30 पर रेलवे ब्रिज के पास की है।

Jabalpur Crime : अपहरण के बाद आरोपी छात्र को लगभग 25 किलोमीटर दूर अपने गांव ले गए, जहां उसे बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित को तब तक मारा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पाटन के बीच चौराहे पर फेंक दिया और फरार हो गए।

Jabalpur Crime : जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले पीड़ित के गांव वालों और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में यह पूरी वारदात की गई। घायल छात्र को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला आपसी रंजिश और पूर्व विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here