HomeSportsT20 World Cup 2026 : वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को...

T20 World Cup 2026 : वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, हर्षित राणा चोटिल, ओपनिंग मैच से पहले टेंशन

Date:

Related stories

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए। नवी मुंबई में 4 फरवरी को हुए इस मुकाबले में भारत ने भले ही 30 रन से जीत दर्ज की, लेकिन राणा की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।

मुश्किल से पूरा कर पाए अपना ओवर

मैच के दौरान राणा को गेंदबाजी करते समय परेशानी महसूस हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें रन-अप लेते हुए दो बार रुकना पड़ा और घुटने में दर्द के कारण वे केवल एक ओवर ही पूरा कर सके, जिसमें 16 रन खर्च हुए। इसके बाद वे घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

Read More : आज राज्यसभा में PM मोदी का होगा महा-संबोधन, भाषण से पहले विपक्ष बना रहा ये ख़ास रणनीति

चोट की गंभीरता पर अभी सस्पेंस

फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस पर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। यदि यह चोट गंभीर साबित होती है तो आगामी मुकाबलों, खासकर USA के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले टीम इंडिया की रणनीति प्रभावित हो सकती है। राणा हाल के समय में गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी योगदान दे रहे थे।

पहले से चोटों से जूझ रही है टीम

भारतीय टीम पहले ही कई खिलाड़ियों की फिटनेस समस्या से जूझ रही है। वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान चोटिल होकर बाहर हैं, जबकि तिलक वर्मा हाल ही में फिट होकर लौटे हैं। अक्षर पटेल भी उंगली की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर चुके हैं और वॉर्म-अप मैच में प्रभावी प्रदर्शन किया।

वर्ल्ड कप से पहले फिटनेस बनी सबसे बड़ी चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस टीम संयोजन के लिए बेहद अहम होती है। ऐसे में हर्षित राणा की चोट पर सभी की नजरें टिकी हैं। टीम प्रबंधन और फैंस दोनों को उम्मीद है कि यह चोट गंभीर न हो और वे जल्द मैदान पर वापसी करें।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here