Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Vishwas Sarang vs Jitu Patwari : “कांग्रेस के पास तथ्य नहीं, सिर्फ...

Vishwas Sarang vs Jitu Patwari : “कांग्रेस के पास तथ्य नहीं, सिर्फ फरेब है”; ट्रेड डील और आर्थिक अनुशासन पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान

Vishwas Sarang vs Jitu Patwari : भोपाल (4 फरवरी 2026)। मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री विश्वास सारंग ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता तथ्यों की कमी को झूठ और भ्रम से भरने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका ट्रेड डील और विकसित भारत मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश की जनता सर्वोपरि है। “अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील भारतीयों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी। यह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।”

आर्थिक अनुशासन और कर्ज पर सफाई जीतू पटवारी द्वारा कर्ज को लेकर लगाए गए आरोपों पर सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार पूर्ण आर्थिक अनुशासन का पालन कर रही है। संघीय व्यवस्था के तहत राज्यों को अपनी GSDP के अनुसार कर्ज लेने की जो अनुमति है, सरकार उससे भी कम कर्ज लेकर पूंजीगत व्यय में लगा रही है। कांग्रेस को अर्थशास्त्र समझने की जरूरत है।”

ऑनलाइन गेमिंग पर ‘SOP’ की तैयारी भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते एक छात्र द्वारा की गई आत्महत्या के मामले को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मंत्री सारंग ने कहा, “यह दुखद घटना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है। हम जल्द ही एक SOP (Standard Operating Procedure) जारी करेंगे, ताकि ऑनलाइन गेमिंग के खतरों से बच्चों को बचाया जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”

ओबीसी आरक्षण और कांग्रेस की बयानबाजी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर मंत्री ने साफ किया कि भाजपा सरकार हमेशा से पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि मामला वर्तमान में कोर्ट में है और सरकार अदालत के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने पटवारी को नसीहत दी कि वे गुमराह करने वाली राजनीति बंद करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here