sukma News : संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा प्रशासन, मराईगुड़ा वन और किस्ताराम में आगजनी प्रभावितों को मिली तत्काल आर्थिक सहायता

sukma News : कृष्णा नायक/सुकमा : सुकमा :- सुकमा जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं और तत्परता का परिचय देते हुए आगजनी से प्रभावित परिवारों को आपदा निवेश निधि से राहत राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार, कोंटा विकासखंड के पीड़ित परिवारों को न केवल ढांढस बंधाया गया, बल्कि उन्हें दोबारा खड़े होने के लिए वित्तीय संबल भी उपलब्ध कराया गया।

sukma News : बिहान योजना और महिला संगठन ने निभाई अहम भूमिका

sukma News : जिला पंचायत के सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत प्रतिज्ञा महिला संकुल संगठन (मरईगुड़ा) ने सक्रियता दिखाते हुए आपदा प्रकरण तैयार किए। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रभावितों तक सीधी सहायता पहुँचाई गई।

sukma News : मरईगुड़ा वन में मरईगुडा वन 13 नवंबर को सुन्नम दुर्गा और करको लक्ष्मी को 10-10 हजार रुपये की सहायता।
* किस्ताराम में 3 जनवरी को तामो गुरवा को 5 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।*

sukma News : तत्काल आर्थिक सहायता

sukma News : उल्लेखनीय है कि इन परिवारों का आवास और घर का सारा सामान आग की चपेट में आने से पूर्णतः नष्ट हो गया था। संकुल संगठन (सीएलएफ) की अध्यक्ष वेंकटम्मा और कोषाध्यक्ष विजया द्वारा चेक/राशि प्रदान की गई। इस पूरी प्रक्रिया में सुश्री आरती बघेल (पीआरपी-एनआरएलएम) का विशेष तकनीकी सहयोग रहा, जिससे पीड़ितों को बिना किसी विलंब के लाभ मिल सका।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories