CG NEWS : बिलासपुर। पैसों की बारिश कर धन को कई गुना बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को तांत्रिक बताने वाले विजय कुमार राज ने अनुष्ठान का नाटक कर 2.50 लाख रुपये को 2.50 करोड़ में बदलने का दावा किया और वीडियो बनाकर लोगों को झांसे में लिया। इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं और एक सरपंच पति शामिल है।
CG NEWS : अनुष्ठान और वीडियो से रचा गया ठगी का जाल
CG NEWS : पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला बिल्हा क्षेत्र के संबलपुरी गांव का है, जहां सरपंच पति के घर कथित अनुष्ठान किया गया। पैसों की गड्डियों के सामने पूजा-पाठ और ऊपर से पैसों की बारिश जैसा दृश्य दिखाकर वीडियो बनाया गया। इस वीडियो को दिखाकर कोरिया जिले के चार युवकों को विश्वास में लिया गया और उनसे ढाई लाख रुपये ठग लिए गए।
CG NEWS : ठगी का एहसास होने पर हुआ हंगामा
CG NEWS : जब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ, तो वे अपना पैसा वापस मांगने पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बाद में पीड़ितों ने रतनपुर क्षेत्र में हाईवे पर आरोपियों की कार को रोक लिया और मारपीट की। इस दौरान कार, मोबाइल फोन और नकदी लूटने की घटना भी सामने आई।
CG NEWS : दोनों मामलों का पुलिस ने किया खुलासा
CG NEWS : आरोपी तांत्रिक विजय कुमार राज (48) कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला है। घटना 31 जनवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है, जब वह ठगी की रकम लेकर जा रहा था। तभी पीड़ित युवकों ने उसे ढाबे के पास पकड़ लिया। एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने ठगी और लूट—दोनों मामलों को सुलझा लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।











