ANTF Mahasamund Action : ओडिशा के 4 तस्कर और रायपुर का मुख्य खरीदार धराया: कोमाखान बॉर्डर पर ANTF की बड़ी कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

ANTF Mahasamund Action : महासमुंद। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार से 25 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

खरीदार और सप्लायर दोनों सलाखों के पीछे इस कार्रवाई की सबसे बड़ी सफलता यह है कि पुलिस ने न केवल ओडिशा के 4 तस्करों को पकड़ा, बल्कि रायपुर के आजाद चौक निवासी मुख्य खरीदार बंशी साहू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य आरोपियों में प्रशांत नंदा, संजय नाग, दीपक महानंद और शंकर हरपाल शामिल हैं, जो ओडिशा के बलांगीर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार, 5 मोबाइल फोन और 2 लाख 3 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।गांजा तस्करी पर ANTF की बड़ी कार्रवाई, कार से 25 किलो गांजा जब्त, 4 अंतरराज्यीय समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई: 2026 में अब तक 21 क्विंटल नशा जप्त एएनटीएफ की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 के शुरुआती दो महीनों में ही यह 27वीं बड़ी कार्रवाई है। अब तक टास्क फोर्स ने 2123 किलो (21 क्विंटल से अधिक) मादक पदार्थ जप्त किए हैं और 68 आरोपियों को जेल भेजा है। विशेष बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 55 तस्कर छत्तीसगढ़ के बाहर के राज्यों के हैं।

वित्तीय साम्राज्य पर पुलिस की नजर महासमुंद पुलिस अब इस तस्करी के ‘एंड-टू-एंड’ कनेक्शन खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, तस्करों के सोर्स पॉइंट (जहां से गांजा आया) और डेस्टिनेशन पॉइंट (जहां खपना था) के साथ-साथ उनके वित्तीय लेन-देन और अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *