Indore News : इंदौर: इंदौर के सुदामा नगर के पास भगवती द्वारा में बनी कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। आग में दुकान में रखा कबाड़ी का सामान जलकर खाक हो गया।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।






