Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Raipur

BS Memorial Cancer Hospital Raipur : कैंसर पीड़ितों को अब नहीं जाना होगा प्रदेश के बाहर: 50 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल का भव्य शुभारंभ

BS Memorial Cancer Hospital Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को नया विस्तार मिला है। फाफाडीह स्थित लालगंगा मिडास के समीप ‘बी एस मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल’ का गरिमामय शुभारंभ किया गया। 50 बिस्तरों की क्षमता वाला यह अस्पताल कैंसर के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं और नया जीवन प्रदान करने के संकल्प के साथ शुरू किया गया है। उद्घाटन समारोह में शहर के प्रबुद्ध नागरिक और स्वास्थ्य जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़ में ही मिलेगा संपूर्ण इलाज शुभारंभ के अवसर पर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. पसरीजा ने संस्थान के विजन को साझा किया। उन्होंने कहा, “कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए सही समय पर सही तकनीक का होना अनिवार्य है। अक्सर देखा गया है कि बेहतर इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को अत्याधुनिक सेटअप के माध्यम से व्यक्तिगत देखभाल और बेहतरीन सुविधाएं यहीं मिलेंगी।”

विशेषज्ञों की अनुभवी टीम और आधुनिक सेटअप बी एस मेमोरियल अस्पताल में कैंसर चिकित्सा के जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. पसरीजा और डॉ. देवांगन की टीम अपनी सेवाएं देगी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहाँ केवल मशीनों से नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ मरीजों का उपचार किया जाएगा। 50 बिस्तरों वाले इस सर्वसुविधायुक्त केंद्र को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर वर्ग का व्यक्ति सुलभ और प्रभावी उपचार प्राप्त कर सके।

स्वास्थ्य ढांचे के लिए मील का पत्थर इस मौके पर उपस्थित समाजसेवियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस पहल की सराहना की। विशेषज्ञों का मानना है कि फाफाडीह जैसे सुलभ स्थान पर कैंसर अस्पताल के शुरू होने से न केवल राजधानी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी त्वरित उपचार मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन ने दोहराया कि उनका मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और पीड़ितों को समय पर राहत पहुँचाना है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम पर हमला करने की कोशिश

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के धार रोड इलाके...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds