Surajpur News : सूरजपुर : सूरजपुर नोनीहालों के भविष्य को सवारने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी होती है,, आज के प्रतिस्पर्धा की दौड़ में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कहीं ना कहीं बच्चे मेहनत तो भरपूर करते हैं लेकिन सही समय पर सही गाइडेंस न मिलने के कारण ऐसे कई होनहार बच्चे इन प्रतिस्पर्धाओं के दौड़ में पीछे रह जाते हैं ,, इन जरूरतों को समझते हुए बच्चों के भविष्य को सवारने के उद्देश्य से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री के अथक प्रयासों से स्कूली छात्र छात्राओं के लिए कपी ध्वज मोटिवेशनल गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षक शामिल हुए जिसमें कोटा के प्रख्यात शिक्षक नितिन विजय द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया ।
Surajpur News : एक छोटे से जगह पर इस प्रकार का आयोजन वाकई काबिले तारीफ है जिससे बच्चों को इन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने में सहायता मिलेगा और वह अपने जीवन में नए आयाम स्थापित कर सकेंगे,,बच्चे के भविष्य को उज्वल बनाने के लिए आज शिक्षा के साथ साथ ऐसे कार्यक्रम के आयोजनों की भी जरूरत है जिससे छात्र छात्रों को एक सही दिशा मिल सके जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करे ।
Surajpur News : इस मोटिवेशनल गाइडेंस कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर देश के प्रख्यात शिक्षक देश नितिन विजय को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए वही कार्यक्रम के बाद नितिन विजय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि उनकी परिकल्पना से ज्यादा यहां के बच्चों में पढ़ाई को लेकर रुझान देखने को मिला है उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिस्पर्धा के दौड़ में पढ़ाई को सरल बनाने के साथ परिजनों को भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर गाइडेंस करने की बात कही साथ ही आगामी होने वाले परीक्षा पर भी उन्होंने जोड़ देते हुए कहा कि परीक्षा सिर्फ एक प्रतिस्पर्धा है इस काबिलियत से जोड़कर नहीं देखना चाहिए हर छात्राएं अपने में खास होते हैं और सही दिशा मिलने पर वह अपने सपनों को सरकार कर सकते हैं ।











