CG News : सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में ‘मंथन 2.0’ की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा*

0
130
CG News
CG News

CG News : रोहित वर्मा/खरोरा : खरोरा क्षेत्र के ग्राम संकरी स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार, 19 जनवरी 2026 को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष वार्षिकोत्सव की थीम ‘मंथन 2.0’ रखी गई, जिसका उद्देश्य विचारों, कलाओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करना रहा।

 

CG News : कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत करते हुए बच्चों ने पंथी, सुआ एवं बारहमासी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों के लोकगीतों व नृत्यों के माध्यम से ‘विविधता में एकता’ का सशक्त संदेश दिया गया।

CG News : सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली मंचन

 

CG News : कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। देशभक्ति: ‘आर्मी सॉन्ग’ के माध्यम से पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर आधारित मार्मिक प्रस्तुति दी गई। महिला सशक्तिकरण: छात्राओं ने नृत्य के जरिए जेंडर इक्वालिटी और महिला उत्थान का संदेश दिया। सोशल मीडिया: एक विशेष प्रहसन के माध्यम से सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अतिथियों का मार्गदर्शन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 38वीं बटालियन ITBP के कमांडिंग ऑफिसर रोशन सिंह असवाल रहे। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में ए.एन. बंजारा (डिप्टी डायरेक्टर, DPI) तथा विशेष अतिथि के रूप में शिक्षाविद मुकेश शाह, कृष्णा कुमार कुशवाहा (टाउन इंस्पेक्टर) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि रोशन सिंह असवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और पालकों के बीच सहयोग (Collaboration) अत्यंत आवश्यक है। इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य भिम्मा सिंह बांधे ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

आयोजन में सभी का रहा योगदानव

कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य शिक्षण संस्थान के सचिव रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जयवीर, सदस्य चमेली व ममता, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित पालकों एवं अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here