HomeMadhya PradeshBakrid Special Story : ईद पर आकर्षण का केंद्र बना पंजाबी बकरा,...

Bakrid Special Story : ईद पर आकर्षण का केंद्र बना पंजाबी बकरा, हर दिन पीता है 12 बोतल कोल्ड ड्रिंक, खाता हैं काजू और बादाम…

Date:

Related stories

जबलपुर Bakrid Special Story : ईद-उल-जुहा (बकरा ईद) से पहले जबलपुर के बकरा बाजार में एक अनोखा बकरा सबका ध्यान खींच रहा है। ‘पंजाबी बकरा’ नाम से मशहूर यह बकरा न केवल अपने वजन या नस्ल के लिए जाना जा रहा है, बल्कि अपनी खास आदतों की वजह से भी लोगों की उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है।

Bakrid Special Story : करीब 150 किलो वजनी यह बकरा आम बकरों की तरह चारा या दाना नहीं, बल्कि काजू-बादाम और कोल्ड ड्रिंक का शौकीन है। खास बात यह है कि यह रोजाना करीब 10 से 12 बोतल चिल्ड कोल्ड ड्रिंक पी जाता है। बाजार में मौजूद लोग बकरे की इस अनोखी आदत को देखकर हैरान हैं और लगातार भीड़ इसे देखने के लिए उमड़ रही है।

दर्शक ज़्यादा, खरीदार कम

बकरा मालिक के अनुसार, पंजाबी बकरा महंगे खान-पान का आदि है और अब तक कई लोग इसे खरीदने के लिए ऑफर भी दे चुके हैं। हालांकि, लोगों की दिलचस्पी इसे खरीदने से ज्यादा इसकी कोल्ड ड्रिंक की लत को देखने में है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस बकरे के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

ईद पर बना आकर्षण का केंद्र

जबलपुर के बहोराबाग बकरा बाजार में लाए गए इस बकरे की कीमत भी लाखों में बताई जा रही है। ईद पर कुर्बानी के लिए लाए जाने वाले जानवरों में यह बकरा इस साल सबसे अलग और आकर्षक बन गया है। लोग इसे ‘सेलिब्रिटी बकरा’ का नाम दे रहे हैं।

इस बकरे की कोल्ड ड्रिंक प्रेम की खबर अब शहर की सीमा लांघ कर सोशल मीडिया के जरिए देशभर में वायरल हो चुकी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here