Budget 2026 : थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अपना 9वां बजट, टीम के साथ वित्त मंत्री पहुंचीं संसद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  Union Budget 2026 पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक भेंट की। इस भेंट के दौरान वित्त मंत्री ने डिजिटल टैबलेट को पारंपरिक लाल रंग की ‘बही-खाता’ स्टाइल बैग में रखा, जिसमें बजट 2026-27 के लिए सरकार के आय-व्यय और आर्थिक रोडमैप के दस्तावेज शामिल थे।

संसद में बजट पेशगी के लिए तैयारियां

राष्ट्रपति भवन से निकलने के बाद वित्त मंत्री संसद पहुंचीं, जहां सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा। बजट देश की अर्थव्यवस्था, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार की दिशा तय करेगा।

Read More : Gold Price Crash : बजट के दिन सोने के दाम क्रैश, भाव सुनकर दिल हो जाएगा खुश! जानें आपके शहर में भाव

बजट से किसानों और मजदूरों को राहत की उम्मीद

किसानों की मांगों में कृषि यंत्र में जीएसटी समाप्ति, गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज का समय पर वितरण और कृषि बीमा का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल हैं। वहीं, सोने और चांदी के बढ़ते दाम ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी समस्या बन चुके हैं। कई किसान बेटियों की शादी में सोना खरीदने के लिए खेत बेचने पर मजबूर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी संसद में कैबिनेट की बैठक में उपस्थित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे, जहां कैबिनेट में बजट पर अंतिम मोहर लगेगी। इसके बाद ही बजट दस्तावेज सदन के पटल पर रखा जाएगा

राष्ट्रपति ने दी बजट की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही-चीना खिलाकर बजट की शुभकामनाएं दीं। इस परंपरा के माध्यम से बजट पेश करने के पहले शुभ संकेत और औपचारिक रस्म पूरी की जाती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories