Friday, May 8, 2026
34.1 C
Raipur

साल के शुरुआत से ही पाकिस्तान खून से सना! बीते 30 दिनों में 75 हमले 140 से ज़्यादा मौतें

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पाकिस्तान में जनवरी 2026 के दौरान सुरक्षा स्थिति तेजी से खराब होती नजर आई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी और विद्रोही हिंसा की घटनाओं में भारी इजाफा दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले महीनों में हालात और ज्यादा भयावह हो सकते हैं।

जनवरी में 75 आतंकी और विद्रोही घटनाएं

सुरक्षा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 से 31 जनवरी 2026 के बीच पाकिस्तान में कुल 75 आतंकी और विद्रोही हमले दर्ज किए गए। इन घटनाओं में 40 से अधिक आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। 28 जनवरी को बाजौर में हुए एक हमले में मारे गए व्यक्ति को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। हमले की जिम्मेदारी ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत) ने ली, जबकि मृतक का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन MML से बताया जा रहा है।

Read More : Budget 2026 : क्या आज बजट में आम लोगों को मिलेगी राहत! इनकम टैक्स, किसान सम्मान निधि और रेलवे इन पर होगा फोकस…

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान

जनवरी महीने में सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को हुआ है।

  • 99 से ज्यादा जवानों की मौत दर्ज की गई

  • मृतकों में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का अधिकारी भी शामिल

  • 28 जनवरी को निजी वाहन में यात्रा के दौरान टारगेटेड अटैक में अधिकारी की जान गई

हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि जवाबी कार्रवाई में 140 से ज्यादा आतंकियों और विद्रोहियों को मार गिराया गया

बलूचिस्तान में सबसे ज्यादा हिंसा

ताजा अपडेट के अनुसार बलूचिस्तान में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
बलूच फ्रीडम फाइटर्स ने ऑपरेशन हीरोफ 2.0 शुरू कर दिया है, जिसे मार्च 2025 में हुए बड़े हमलों की तरह समन्वित अभियान बताया जा रहा है।

क्वेटा रेड ज़ोन, नुश्की, दल्बंदिन, कलात, ग्वादर और पसनी सहित कई इलाकों में लगातार हमले हो रहे हैं।
नुश्की में CTD के 8 जवानों की मौत की खबर है, जबकि तुंप इलाके में सुबह 3 बजे से मुठभेड़ जारी बताई जा रही है।

2026 और ज्यादा खतरनाक हो सकता है

सुरक्षा आकलनों के अनुसार यह सिर्फ जनवरी का आंकड़ा है। संशोधित रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2026 के अंत तक 1500 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक और सुरक्षाकर्मी मारे जा सकते हैं, जो देश के लिए अब तक की सबसे गंभीर सुरक्षा चुनौती साबित हो सकती है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories