HomeMadhya PradeshEarthquake In MP : देर रात भूकंप के झटके, खंडवा में मकान...

Earthquake In MP : देर रात भूकंप के झटके, खंडवा में मकान का छज्जा गिरा, लोग घबराकर घरों से निकले बाहर

Date:

Related stories

भोपाल।Earthquake In MP : बुधवार रात मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया। रात करीब 9 बजकर 57 मिनट पर खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर समेत कई इलाकों में कंपन महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई, जिसका केंद्र महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर स्थित अमरावती क्षेत्र में रहा।

Earthquake In MP : करीब 30 से 60 सेकंड तक कंपन महसूस किया गया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के कोहदड, बोरगांव, रुस्तमपुर जैसे गांवों में भी झटके महसूस किए गए।

छज्जा गिरने की घटना से मची हलचल
खंडवा के किशोर नगर क्षेत्र में एक मकान का छज्जा गिरने की सूचना मिली है। मकान मालिक नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि भूकंप के दौरान वह घर में टीवी देख रहे थे, तभी हल्का कंपन महसूस हुआ और बाहर आने पर देखा कि मकान का छज्जा टूटकर गिर चुका है।

खरगोन जिले के बड़वाह में भी महसूस हुए झटके
खरगोन जिले के बड़वाह में भी भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। पीपल गली, गोंदी पट्टी, बस स्टैंड, सौभाग्य केसरी कॉलोनी और नर्मदा रोड क्षेत्र में भी कंपन महसूस किए गए। कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए।

कोई बड़ा नुकसान नहीं, प्रशासन सतर्क
हालांकि राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

भूकंप का कारण
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, धरती की टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने या खिसकने से इस तरह के भूकंप आते हैं। अमरावती क्षेत्र के नीचे प्लेटों में हलचल के कारण यह झटका दर्ज किया गया।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here