Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : अश्लील डांस विवाद मामले में निलंबित SDM तुलसीदास मरकाम...

CG NEWS : अश्लील डांस विवाद मामले में निलंबित SDM तुलसीदास मरकाम को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उरमाल ओपेरा से जुड़े अश्लील डांस विवाद मामले में निलंबित एसडीएम तुलसीदास मरकाम को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। इस मामले में 16 जनवरी को कमिश्नर महादेव कावरे द्वारा डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया था, जिसे चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

CG NEWS : हाईकोर्ट ने 29 जनवरी को मामले की सुनवाई के दौरान निलंबन आदेश पर अंतरिम राहत प्रदान की और राज्य सरकार को 10 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है। याचिका में तुलसीदास मरकाम ने तर्क दिया था कि उनका पक्ष सुने बिना ही निलंबन की कार्रवाई की गई, जबकि वे राज्य सरकार के अधीन अधिकारी हैं, इसलिए कमिश्नर द्वारा पारित आदेश अनुचित है।

CG NEWS : अंतरिम राहत मिलने के अगले ही दिन तुलसीदास मरकाम मैनपुर स्थित अनुविभागीय कार्यालय पहुंचे और दोबारा कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर और कलेक्टर को संबोधित पत्र लिखकर हाईकोर्ट में दायर याचिका क्रमांक और अंतरिम राहत की जानकारी दी।

CG NEWS : कार्यालय में बैठे हुए लिखा गया यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो कई लोगों के मोबाइल स्टेटस में भी नजर आया। इसके साथ ही एसडीएम की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो भी सामने आए, जिनमें समर्थकों द्वारा इसे बड़ी वापसी बताते हुए फिल्मी गीतों के साथ संदेश साझा किए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here