GST SCAM : 80 करोड़ की फर्जी इनवॉइस से 14 करोड़ की GST चोरी, DGGI रायपुर ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

GST SCAM : रायपुर : माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) रायपुर जोनल यूनिट ने बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कर चोरी के एक गंभीर मामले में संतोष वाधवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने बेटे के नाम पर पंजीकृत फर्म मेसर्स विजय लक्ष्मी ट्रेड कंपनी का संचालन कर रहा था। उसे 29 जनवरी की रात करीब 9 बजे रायपुर से हिरासत में लिया गया।

GST SCAM : जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बिना किसी माल या सेवा की वास्तविक आपूर्ति किए फर्जी इनवॉइस जारी कर बड़े पैमाने पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठाया। मामले में इनवॉइस का कुल मूल्य लगभग 80 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि इससे करीब 14 करोड़ रुपये की कर चोरी की गई है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है।

GST SCAM : विश्वसनीय खुफिया जानकारी और डेटा एनालिटिक्स के आधार पर डीजीजीआई रायपुर जोनल यूनिट के अधिकारियों ने विस्तृत जांच की। जांच के दौरान आपूर्तिकर्ताओं के बैंक स्टेटमेंट, ई-वे बिल डेटा और अन्य वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया गया। इन तथ्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि आरोपी फर्जी इनवॉइस के जरिए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने की गतिविधियों में संलिप्त था।

GST SCAM : पर्याप्त साक्ष्य एकत्र होने के बाद, चूंकि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट की राशि 5 करोड़ रुपये से अधिक पाई गई, इसलिए आरोपी को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया। यह अपराध अधिनियम की धारा 132 के अंतर्गत दंडनीय है।

GST SCAM : गिरफ्तार आरोपी को रायपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद 30 जनवरी की शाम उसे रायपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया।

GST SCAM : डीजीजीआई रायपुर जोनल यूनिट ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी और अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने व्यवसायियों से जीएसटी कानूनों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है और धोखाधड़ी में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG News: UCC पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, CM साय और दीपक बैज आमने-सामने

Chhattisgarh UCC: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लेकर...

Related Articles

Popular Categories