HomeChhattisgarhAmbikapurछत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड! बढ़ेगी ठिठुरन, मैदानी इलाकों में राहत

छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड! बढ़ेगी ठिठुरन, मैदानी इलाकों में राहत

Date:

Related stories

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से ठंड से राहत के बाद अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर बढ़ सकता है। खासकर सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है।

सरगुजा संभाग रहेगा सबसे ज्यादा प्रभावित

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सरगुजा, कोरिया और जशपुर जैसे पहाड़ी व वनांचल क्षेत्रों में रात और सुबह की ठंड अधिक महसूस की जाएगी। यहां शीत लहर जैसे हालात बनने की आशंका है, हालांकि फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम शुष्क बना रहेगा।

रायपुर-बिलासपुर में फिलहाल राहत

राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इन इलाकों में रात और सुबह हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन के समय हल्की गर्मी लोगों को महसूस होगी।

Read More : मंदसौर : शिवना तट पर आस्‍था का नया धाम तैयार! 6.2 एकड़ में 25 करोड़ की लागत से बना भव्‍य पशुपतिनाथ लोक

अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

बीते 24 घंटे के मौसम आंकड़ों की बात करें तो अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं दुर्ग और जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी में कोहरे का असर

रायपुर और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हवाओं में बदलाव नहीं, मौसम रहेगा मिश्रित

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा में कोई खास बदलाव नहीं होगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ में ठंड और हल्की गर्मी का मिला-जुला असर बना रहेगा। विशेषज्ञों ने खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here