Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Jashpur Cyber Police Station : जशपुर में साइबर क्रांति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

Jashpur Cyber Police Station : जशपुर में साइबर क्रांति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया साइबर थाने का भव्य उद्घाटन; डिजिटल अपराधों पर लगेगी लगाम

Jashpur Cyber Police Station : जशपुरनगर। प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार, 28 जनवरी को राजधानी रायपुर से वर्चुअली जिला जशपुर में नवनिर्मित साइबर थाने का उद्घाटन किया। सरगुजा संभाग का यह दूसरा साइबर थाना है, जो न केवल जशपुर बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले डिजिटल अपराधों की जांच में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशभर में कुल 08 नवीन साइबर थानों का एक साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में अपराधियों के बदलते तौर-तरीकों को देखते हुए पुलिस को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करना अनिवार्य है। इस वर्चुअल समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरुणदेव गौतम और मुख्य सचिव श्री विकास शील सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सीमावर्ती चुनौतियों का होगा समाधान जशपुरनगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि जशपुर की सीमाएं झारखंड और ओडिशा से लगी हुई हैं, जिससे अंतरराज्यीय साइबर ठगी की चुनौतियां बढ़ जाती हैं। अब स्थानीय स्तर पर थाना होने से ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की विवेचना में तेजी आएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने भी इसे जिले के लिए बड़ी राहत बताया, क्योंकि अब नागरिकों को शिकायतों के लिए राजधानी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

तकनीकी संसाधनों और प्रशिक्षित स्टाफ से लैस डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने जानकारी दी कि इस विशेष थाने में तकनीकी रूप से दक्ष और प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। थाना अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है, जो फर्जी वेबसाइट, फिशिंग लिंक और बैंकिंग ठगी जैसे जटिल मामलों को सुलझाने में सक्षम है।

कार्रवाई के साथ जागरूकता पर बल एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का फोकस केवल अपराधियों को पकड़ने पर ही नहीं, बल्कि बचाव पर भी होगा। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में सघन “साइबर जागरूकता अभियान” चलाया जाएगा। नागरिकों को ओटीपी शेयर न करने और संदिग्ध लिंक्स से बचने के लिए शिक्षित किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत इस नए थाने या नजदीकी पुलिस केंद्र में सूचना दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here