Korea Crime : कोरिया : कोरिया जिले के बैकुंठपुर से बड़ी खबर… एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई।
Korea Crime : मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का बैकुंठपुर शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला, जिससे आम लोगों में कानून का संदेश पहुंचे। जुलूस के दौरान आरोपी कैमरे में यह कहते हुए नजर आया कि “लड़की छेड़ना पाप है।” अब इस पूरे मामले पर इलाके में चर्चा तेज है। आगे की कार्रवाई और पुलिस की सख्ती पर हमारी नजर बनी हुई है… बताया जा रहा है कि आरोपी पर 307 धारा के तहत पूर्व में मामला दर्ज है।













