Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur News : UGC के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, घंटाघर...

Jabalpur News : UGC के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, घंटाघर चौक पर जमकर नारेबाजी

Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। मंगलवार को सवर्ण समाज के लोगों ने घंटाघर चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और यूजीसी के फैसले का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी बॉयकॉट के नारे लगाए और इसे जनरल कैटेगरी के खिलाफ बताया।

Jabalpur News : प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। सवर्ण समाज के लोग घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे, जहां पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोका।

Jabalpur News : कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते हुए सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी द्वारा लाया गया नियम जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ अन्याय है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

Jabalpur News : प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here