Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh अजित पवार के निधन से देशभर में शोक की लहर, CM साय...

अजित पवार के निधन से देशभर में शोक की लहर, CM साय सहित भूपेश बघेल से लेकर अरुण साव तक ने जताया दुख

रायपुर : महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। लैंडिंग के दौरान हुए इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह विमान मुंबई से उड़ान भरकर बारामती एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, लेकिन अंतिम क्षणों में तकनीकी कारणों से संतुलन बिगड़ गया और विमान क्रैश हो गया।

पूरे देश में शोक की लहर

डिप्टी सीएम अजित पवार के आकस्मिक निधन से महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में शोक का माहौल है। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक जगत से जुड़े नेताओं ने इस घटना को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। अजित पवार को एक अनुभवी, सशक्त और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता था।

Read More : अजित पवार प्लेन क्रैश मामले पर इस दिग्गज नेता ने उठाए गंभीर सवाल, रखी ‘उच्च स्तरीय जांच’ की मांग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी समेत अन्य लोगों का असमय निधन अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उनका संपूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और विकास को समर्पित रहा। यह महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।”

भूपेश बघेल ने जताई संवेदना

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।

 अरुण साव का बयान

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अजित पवार का जाना केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। यह घटना हर किसी को भीतर तक झकझोर देने वाली है।

टीएस सिंहदेव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आकस्मिक विमान दुर्घटना में एक बड़े जननेता को खोना अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 राजनीति में गूंजता शोक

अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में गहरा दुख व्याप्त है। देश एक अनुभवी नेता को खोने का शोक मना रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here