Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P Weather : मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, बारिश और...

M.P Weather : मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी

भोपाल : चक्रवाती सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ठंड के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मंगलवार को गुना, उज्जैन, आगर-मालवा और शाजापुर में ओले गिरने की खबर सामने आई, जबकि 20 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

बुधवार को भी जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, यह मौसमी सिस्टम फिलहाल कमजोर नहीं हुआ है। बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से ग्वालियर और सागर संभाग में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है, जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

Read More : बारामती : अजित पवार का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के वक्त बड़े हादसे से लोगों में मचा हड़कंप

इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

IMD के अनुसार, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर और दमोह में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, नीमच और मंदसौर सहित कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं।

किसानों के लिए बढ़ी चिंता

बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here