Monday, September 28, 2026
Home National Mumbai बारामती : अजित पवार का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के वक्त बड़े हादसे...

बारामती : अजित पवार का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के वक्त बड़े हादसे से लोगों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार  पुणे के बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निजी विमान के बारामती में क्रैश होने का दावा वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हुआ। हालांकि, अब तक इस घटना को लेकर न तो प्रशासन और न ही एनसीपी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।  स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विमान हादसे में अजित पवार को गंभीर चोटें

बताया जा रहा है कि इस विमान हादसे में अजित पवार को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी जा रही है। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों के अनुसार यह अजित पवार का निजी विमान था, जिसमें कुल छह लोग सवार थे। हादसे में विमान में मौजूद कुछ अन्य यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अजित पवार की स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर हालात की जांच कर रही हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार कार्यक्रम के तहत बारामती जा रहे थे। विमान ताऊपट्टी क्षेत्र के पास पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुणे जिले में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसके मद्देनज़र अजित पवार ने बारामती में कई राजनीतिक बैठकों की रूपरेखा तैयार की थी। इन बैठकों से पहले ही यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 66 वर्षीय नेता को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारण, हुए नुकसान और एनसीपी प्रमुख की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here