Shajapur Weather Update : मौसम ने बदली करवट: शाजापुर में जमकर हुई ओलावृष्टि, बर्फ से ढकी सड़कें, ठिठुरन बढ़ी

VIKASH KHALKHO

Shajapur Weather Update : शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज ने कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल पैदा कर दिया। सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद शाम करीब 5 बजे जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भीषण ओलावृष्टि हुई। ओलों का आकार इतना बड़ा था कि कई जगहों पर 50 ग्राम तक के ओले गिरे, जिससे सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

अचानक हुई इस ओलावृष्टि से शाजापुर शहर और ग्रामीण इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। जहाँ एक ओर शहर में युवा और बच्चे इस दुर्लभ नजारे का आनंद लेते और बर्फ के साथ सेल्फी लेते नजर आए, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही खबरें चिंताजनक हैं।

किसानों के चेहरे पर मायूसी सबसे ज्यादा मार अन्नदाता पर पड़ी है। जिले में गेहूं और चने की फसलें इस समय खेतों में लगभग पककर तैयार खड़ी हैं। ऐसे में भारी ओलावृष्टि और तेज बारिश ने फसलों को जमीन पर बिछा दिया है, जिससे पैदावार और गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि इस मौसम ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है और उनकी आर्थिक कमर तोड़ दी है।

शाजापुर संवाददाता किशोर नाथ राजगुरु के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। प्रशासन अब ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का आकलन करने की तैयारी में है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *