Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime News : इंदौर में सनसनीखेज वारदात: हॉस्टल लौट रही कॉलेज...

Indore Crime News : इंदौर में सनसनीखेज वारदात: हॉस्टल लौट रही कॉलेज छात्रा के साथ रास्ते में दुष्कर्म

Indore Crime News : इंदौर (महू)। इंदौर के समीप किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर इलाके में एक कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की है, जब छात्रा कॉलेज से पैदल अपने हॉस्टल लौट रही थी। इस वारदात ने इलाके में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मेडिकैप्स कॉलेज की छात्रा है। वह कॉलेज से मात्र 10 मिनट की दूरी पर स्थित अपने हॉस्टल के लिए निकली थी। पिगडंबर क्षेत्र के सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक ने छात्रा को रोका और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने किसी तरह हॉस्टल पहुंचकर अपनी सहेली को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल किशनगंज पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी ललित सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान सुनिश्चित की जा सके। छात्रा की स्थिति और दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

प्रशासन और पुलिस ने छात्राओं को आश्वस्त किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद कॉलेज और हॉस्टल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here