Thursday, October 1, 2026
Home Entertainment अभिनेता से नेता बने हिरन चटर्जी मुश्किल में! बिना तलाक दूसरी शादी...

अभिनेता से नेता बने हिरन चटर्जी मुश्किल में! बिना तलाक दूसरी शादी का केस, पहली पत्नी ने कराई FIR

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजनीति और फिल्म जगत से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा विधायक और मशहूर बंगाली अभिनेता हिरन चटर्जी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने उन पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने, मानसिक और शारीरिक क्रूरता जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

अनिंदिता का आरोप है कि उनकी शादी हिरन चटर्जी से 11 दिसंबर 2000 को कानूनी रूप से हुई थी और अब तक न तो दोनों अलग हुए हैं और न ही तलाक हुआ है। इसके बावजूद हिरन ने कथित तौर पर मॉडल रितिका गिरी से वाराणसी में एक निजी समारोह में दूसरी शादी कर ली। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसने पूरे मामले को सार्वजनिक कर दिया।

आनंदपुर थाने में दर्ज हुई FIR

कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82(1) (पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी), धारा 85 (क्रूरता) और धारा 54 (उकसाना) के तहत केस दर्ज किया है। एफआईआर में हिरन चटर्जी के साथ-साथ रितिका गिरी का नाम भी शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक विधायक से पूछताछ नहीं हुई है।

Read More : शंकराचार्य विवाद पर इस्तीफों का सिलसिला जारी, GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने दिया त्यागपत्र, लगाए गंभीर आरोप

वायरल तस्वीरों से बढ़ा विवाद

यह विवाद तब और गहराया जब 20 जनवरी को हिरन और रितिका की शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं। तस्वीरों में दोनों वाराणसी में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह करते दिखे। रितिका लाल बनारसी साड़ी में और हिरन पीले कुर्ते में नजर आए। ये तस्वीरें पहले हिरन के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई थीं, लेकिन बाद में हटा दी गईं।

पत्नी का दर्द और आरोप

अनिंदिता ने शिकायत में कहा कि उन्होंने सालों तक मानसिक और शारीरिक यातनाएं झेलीं, लेकिन बेटी और परिवार की प्रतिष्ठा के कारण चुप रहीं। उनका दावा है कि हिरन का रितिका के साथ रिश्ता काफी समय से चल रहा था और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए उनके विदेश यात्राओं के बारे में पता चला।

रितिका गिरी का जवाब

वहीं रितिका गिरी ने सोशल मीडिया के जरिए आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अनिंदिता को तलाक का कानूनी नोटिस भेजा गया था और वे पिछले पांच साल से हिरन के साथ रिश्ते में थीं, जिसकी जानकारी पहले से थी।फिलहाल यह मामला पुलिस जांच के दायरे में है और आने वाले दिनों में इस पर और खुलासे होने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here