Wednesday, September 30, 2026
Home Entertainment अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट बदली, मेकर्स ने किया...

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट बदली, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, सामने आई नई तारीख

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के फैंस को एक बार फिर थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट में मेकर्स ने दोबारा बदलाव कर दिया है। पहले यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 3 जुलाई कर दिया गया है। इस नई तारीख का ऐलान खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए किया है।

सोशल मीडिया पर हुआ नई तारीख का ऐलान

फिल्म के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जब अराजकता और कॉमेडी मिलती है, तब धमाल तय होता है। उन्होंने यह भी कहा कि नई रिलीज डेट एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर के लिए शुभ मानी जा रही है। पोस्ट के साथ ही साफ कर दिया गया कि ‘धमाल 4’ अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐलान के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं।

दूसरी बार बदली गई रिलीज डेट

यह पहली बार नहीं है जब ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट बदली गई हो। शुरुआत में मेकर्स इसे ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी में थे, लेकिन बाद में तारीख बदलकर 12 जून कर दी गई। अब एक बार फिर फिल्म को आगे खिसका दिया गया है। हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट बदलने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों से टकराव से बचने और बेहतर ओपनिंग पाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

धमाल 4 का दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा भी कॉमिक अवतार में लौट रहे हैं। इसके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। पुराने और नए कलाकारों का यह कॉम्बिनेशन फिल्म को और ज्यादा मजेदार बनाने वाला है।

कौन कर रहा है फिल्म का निर्देशन और निर्माण

‘धमाल 4’ का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार ने किया है, जो इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से भी जुड़े रहे हैं। फिल्म को टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक हैं।अब देखना होगा कि 3 जुलाई को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here