Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

खबरदार! फेसबुक-इंस्टाग्राम के 14.9 करोड़ पासवर्ड लीक, यूजर्स की बढ़ी चिंता, तुरंत सिक्योर करें आपकी ID

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे बड़े साइबर सुरक्षा घटनाक्रमों में से एक का हाल ही में खुलासा हुआ है, जिसमें लगभग 14.9 करोड़ (149 मिलियन) यूजर्स के लॉगइन आईडी और पासवर्ड इंटरनेट पर लीक हो गए। इस डेटा ब्रीच में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix, TikTok, X (Twitter) जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के करोड़ों यूजर्स की संवेदनशील जानकारी शामिल है।

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर जेरेमिया फाउलर (Jeremiah Fowler) ने इस असुरक्षित डेटाबेस की पहचान की, जो बिना किसी पासवर्ड या सुरक्षा कवच के खुले इंटरनेट पर मौजूद था। इसका मतलब यह है कि कोई भी साइबर अपराधी इस डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकता था।

किन प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स प्रभावित हुए?

इस बड़े डेटा लीक की चपेट में सोशल मीडिया, ईमेल, स्ट्रीमिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार—

  • Facebook

  • Instagram

  • TikTok

  • X (Twitter)

  • Netflix

  • Disney Plus

  • HBO Max

  • Roblox

  • कई डेटिंग ऐप्स

के यूजर्स की लॉगइन डिटेल्स चोरी हुई हैं।

 सबसे ज्यादा असर ईमेल यूजर्स पर

सुरक्षा विश्लेषण में सामने आया कि इस लीक का सबसे बड़ा प्रभाव ईमेल अकाउंट्स पर पड़ा है।

  • लगभग 4.8 करोड़ Gmail अकाउंट्स

  • 40 लाख Yahoo

  • 15 लाख Outlook

यूजर्स के लॉगइन डिटेल्स लीक हुए हैं।

इसके अलावा:

  • 1.7 करोड़ Facebook

  • 65 लाख Instagram

  • 7.8 लाख TikTok

  • 34 लाख Netflix

अकाउंट्स का डेटा भी चोरी हुआ है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसमें 4.2 लाख बैंकिंग, फाइनेंस और सरकारी पोर्टल्स से जुड़े लॉगइन भी शामिल हैं।

कैसे हुआ इतना बड़ा डेटा लीक?

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह डेटा ‘Infostealer’ नाम के खतरनाक मैलवेयर के जरिए चुराया गया। यह सॉफ्टवेयर यूजर्स की जानकारी के बिना डिवाइस से पासवर्ड और लॉगइन डिटेल्स चुराकर उन्हें क्लाउड सर्वर पर जमा करता रहता है।

विडंबना यह रही कि जिस डेटाबेस में हैकर्स ने चोरी किया हुआ डेटा छुपाया था, वही बिना सुरक्षा के इंटरनेट पर खुला पड़ा था, जिससे करोड़ों लोगों की निजी जानकारी खतरे में आ गई।

डेटा सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है—

  • हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें

  • पासवर्ड की लंबाई 12–16 कैरेक्टर्स रखें

  • सभी ऐप्स पर Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें

  • Google Password Manager जैसे विश्वसनीय टूल का उपयोग करें

  • संदिग्ध लिंक और फाइल्स से बचें

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories