Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर भोपाल, पुलिस कमिश्नर के सख्त...

गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर भोपाल, पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश

0
141

भोपाल: आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की।

सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग के निर्देश

बैठक में शहर के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के हर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। खासतौर पर आउटर नाकों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ी जांच सुनिश्चित की जाए।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष सतर्कता

सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रैन बसेरा और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) से जांच अनिवार्य की जाएगी। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

Read More : राष्ट्रपति पुलिस पदक: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अफसर-कर्मियों को मिलेगा सम्मान

पुराने अपराधियों और गैंग पर कड़ी नजर

पुलिस कमिश्नर ने पुराने अपराधियों और सक्रिय बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संगठित अपराध और गैंग से जुड़े मामलों में हिस्ट्रीशीट अपडेट करने को कहा गया है। नाबालिग अपहरण से जुड़े मामलों में विशेष टीमों के गठन के भी निर्देश दिए गए हैं।

Read More : महाकाल लोक की सुरक्षा और मां नर्मदा जयंती: उज्जैन से अमरकंटक तक भक्ति और सुरक्षा का संगम, 488 होमगार्ड जवान होंगे तैनात

लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर जोर

वर्ष 2016 से पूर्व के लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने को कहा गया है, ताकि कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके। इसके साथ ही संकरी गलियों और अपराध संभावित क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विदेशी नागरिकों की निगरानी होगी सख्त

भोपाल में ठहरे विदेशी नागरिकों की Form-C सूचना 24 घंटे के भीतर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित होटल, लॉज या व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here