Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior Murder Mystery Solved : ग्वालियर ब्रेकिंग: सनकी प्रेमी की हैवानियत, अपनी...

Gwalior Murder Mystery Solved : ग्वालियर ब्रेकिंग: सनकी प्रेमी की हैवानियत, अपनी ही दोस्त की जान लेकर फरार हुआ आरोपी समीर अब सलाखों के पीछे

Gwalior Murder Mystery Solved : ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गिरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘छोटे बाबा की पहाड़ी’ पर हुई 22 वर्षीय युवती निशा कुशवाहा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि निशा का पड़ोसी और दोस्त समीर कुशवाहा है। आरोपी निशा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो जाने से वह आगबबूला हो गया था।

वारदात का खौफनाक मंजर: पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी की दोपहर जब निशा घर पर थी, तब समीर दीवार फांदकर अंदर घुसा। उसने हसिया (धारदार हथियार) से निशा के गले पर एक के बाद एक तीन वार किए। इसके बावजूद जब उसे लगा कि निशा की सांसें चल रही हैं, तो वह बाहर गया और एक बड़ा पत्थर उठाकर लाया। उसने पत्थर से निशा के चेहरे पर हमला कर उसकी जान ले ली।

फरारी और गिरफ्तारी: वारदात को अंजाम देकर समीर अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर भाग निकला था। जब पुलिस जांच के लिए उसके घर पहुँची और उसे गायब पाया, तो शक की सुई समीर पर गहरा गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के निर्देशन में गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को करहिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

अप्रैल में होनी थी शादी: पूछताछ में समीर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह निशा से बेहद प्यार करता था। निशा की शादी अप्रैल 2026 में कहीं और तय हो गई थी। वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था कि निशा किसी और की हो जाए। इसी सनक में उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here