Saturday, April 4, 2026
27.8 C
Raipur

Baidhan Assault Case : सिंगरौली पुलिस का ‘इनामी’ एक्शन: बैढ़न मारपीट के आरोपी सत्यम सिंह पर ₹10 हजार का इनाम घोषित

Baidhan Assault Case : सिंगरौली (बैढ़न): सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न में कानून-व्यवस्था और पुलिस की साख को लेकर नई बहस छिड़ गई है। 14 जनवरी को गनियारी क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में फरार मुख्य आरोपी सत्यम सिंह और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने 10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस रेगुलेशन के तहत थाना प्रभारी के प्रस्ताव पर की गई है, लेकिन पीड़ित पक्ष पुलिस की मंशा पर ही सवाल उठा रहा है।

क्या है पूरा मामला? गनियारी निवासी कमलेश सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जनवरी को आरोपी सत्यम सिंह और उसके साथियों ने उनके और भास्कर मिश्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए प्राणघातक हमला किया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (296-बी, 115, 351, 331, 324, 3/5) के तहत अपराध क्रमांक 43/2026 दर्ज किया था।

इनाम की घोषणा और पुलिस का रुख: घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए, तो एसपी मनीष खत्री ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80(ब)(1) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इनाम की घोषणा की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में सटीक सूचना देने वाले या उन्हें पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को ₹10,000 का पुरस्कार दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पीड़ितों का आक्रोश और मिलीभगत के आरोप: इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पीड़ित कमलेश सोनी और भास्कर मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को जानबूझकर फरार होने का मौका दिया है। यदि शुरुआती जांच में तत्परता दिखाई जाती, तो आरोपियों को अब तक सलाखों के पीछे होना चाहिए था। पीड़ितों ने मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित गिरफ्तारी की मांग की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories