National Girl Child Day 2026 : बेटियां राष्ट्र की निर्माता, कानून की जानकारी ही उनका सुरक्षा कवच : न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा

VIKASH KHALKHO

National Girl Child Day 2026 : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन तथा तालुका अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी जी एवं जिला अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा जी के कुशल निर्देशन में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में एक वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

अधिकारों के प्रति किया जागरूक

शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा ने बालिकाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा, “बेटियां केवल भविष्य ही नहीं, बल्कि एक सशक्त वर्तमान की नींव भी हैं। न्याय तक पहुंच (Access to Justice) आपका संवैधानिक अधिकार है। कानून आपकी सुरक्षा के लिए कवच की तरह मौजूद है।” उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं, तो कोई भी शक्ति उन्हें उन्नति के मार्ग पर बढ़ने से नहीं रोक सकती।

महत्वपूर्ण कानूनों की दी जानकारी

न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा ने छात्राओं को व्यवहारिक कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला:-

  • पोक्सो (POCSO) एक्ट: – यौन अपराधों से संरक्षण हेतु बने कड़े कानूनों की जानकारी दी गई।
  • गुड टच-बैड टच: – छात्राओं को अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने के तरीके बताए गए।
  • बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम:- बाल विवाह के कानूनी दुष्प्रभावों और इसे रोकने हेतु कड़े प्रावधानों से अवगत कराया गया।
  • नालसा (NALSA) की योजनाएं: उन्होंने बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में बालिकाएं विधिक सहायता का निःशुल्क लाभ उठा सकती हैं।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा, कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे विजय पण्डा, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) बालकृष्ण, लवकुमार चौहान, टीकम सिदार एवं सुभाष चौधरी ने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *