भारत आने से किया था इंकार! T20 World Cup से बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश को एक और तगड़ा झटका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अब एक और बड़े विवाद में फंस गया है। इस बार मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट राजनीति से हटकर सीधे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। बीसीबी की ऑडिट कमिटी के चेयरमैन और बोर्ड निदेशक मोखलेसुर रहमान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसकी आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है।

इंटीग्रिटी यूनिट ने संभाली जांच, निदेशक ने दिया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इंटीग्रिटी यूनिट ने मोखलेसुर रहमान के खिलाफ जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोप सामने आने के बाद रहमान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि वह 6 अक्टूबर को हुए बीसीबी चुनाव के बाद ही निदेशक बने थे। जांच का नेतृत्व आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के पूर्व प्रमुख एलेक्स मार्शल कर रहे हैं, जिनके पास पहले से ही एक स्वतंत्र समिति की लगभग 900 पेज की विस्तृत रिपोर्ट मौजूद है।

BPL सीजन में गड़बड़ियों के आरोप पहले से दर्ज

इस रिपोर्ट में पिछले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) सीजन के दौरान सामने आई अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार का विस्तार से उल्लेख किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑडिट और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई मामलों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे, जिन पर अब औपचारिक जांच हो रही है।

Read More : Citroen India का जोरदार प्लान! ग्राहक की मांग पर ही बनेगी ये शानदार कारें

बीसीबी में पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद

यह पहला मौका नहीं है जब बीसीबी का कोई वरिष्ठ अधिकारी विवादों में आया हो। इसी महीने एक अन्य निदेशक एम नजमुल इस्लाम के बयान के बाद खिलाड़ियों ने बीपीएल मैचों का बहिष्कार कर दिया था। इससे बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच तनाव और गहरा गया था।

विश्व कप विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

यह जांच ऐसे समय में शुरू हुई है, जब बांग्लादेश और आईसीसी के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर गंभीर टकराव चल रहा है। भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बीसीबी ने अपने मैच श्रीलंका में कराने या ग्रुप बदलने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने साफ तौर पर खारिज कर दिया।

बांग्लादेश की जगह नई टीम की तैयारी

आईसीसी अब बांग्लादेश की जगह किसी अन्य टीम को टी20 विश्व कप 2026 में शामिल करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक स्कॉटलैंड इस रेस में सबसे आगे है। लगातार विवादों और भ्रष्टाचार जांच के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अंतरराष्ट्रीय साख को बड़ा झटका लगा है और आने वाले दिनों में यह मामला और गंभीर मोड़ ले सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories