Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

Indore News: इंदौर में क्रिश्चियन कॉलेज की 400 करोड़ की जमीन सरकारी घोषित, प्रशासन ने कब्जे के दिए निर्देश

Indore News: इंदौर। शहर के क्रिश्चियन कॉलेज से जुड़ी करीब 400 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को जिला प्रशासन ने सरकारी घोषित कर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने लीज की शर्तों के उल्लंघन को आधार बनाते हुए शुक्रवार को यह आदेश जारी किया और जूनी इंदौर के तहसीलदार को तीन दिन के भीतर जमीन का कब्जा लेने के निर्देश दिए हैं।

Indore News: कॉलेज प्रबंधन को इस मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल सकी। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कलेक्टर कानून के अनुसार अंतिम निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

Indore News: प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार यह जमीन वर्ष 1887 में महिला अस्पताल और स्कूल संचालन के उद्देश्य से दी गई थी। जांच में सामने आया कि महिला अस्पताल का संचालन बंद है और कॉलेज भी केवल सीमित हिस्से में संचालित हो रहा है, जबकि शेष भूमि पर व्यावसायिक उपयोग की योजना बनाई जा रही थी।

Indore News: इन्हीं तथ्यों को लीज शर्तों का उल्लंघन मानते हुए जिला प्रशासन ने जमीन वापस लेने की कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। यह फैसला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासनिक स्तर पर इसे बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories