Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में आज बिजली कटौती, 5 से...

भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में आज बिजली कटौती, 5 से 7 घंटे तक बंद रहेगी आपूर्ति

भोपाल: राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में आज मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विभिन्न इलाकों में 5 से 7 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

कौन-कौन से इलाकों में होगी बिजली कटौती

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लक्ष्मण नगर, शारदा नगर, बैरागढ़ के एफ-एच वार्ड, वन ट्री हिल, आदमपुर छावनी, डोबरा, चोर सगोनी, ओमेगा फार्म और बीडीए कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।

इसी समय इंद्रा नगर, बेहटा गांव, बैरागढ़ रोड, पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइश स्पेश कॉलोनी, राज नगर, न्यू कोहेफिजा कॉलोनी में भी बिजली कटौती होगी।

Read More : मध्य प्रदेश : गणतंत्र दिवस के झंडा फहराने को लेकर सियासी विवाद, मंत्री विजय शाह को मुख्य अतिथि बनाने पर कांग्रेस की आपत्ति

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली बंद रहेगी।

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक हैप्पी होम्स, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय कॉम्पलेक्स, मालवीय नगर, हरिहर कॉम्पलेक्स, वल्लभ नगर और भीम नगर प्रभावित होंगे।

बिजली विभाग ने दिए सुरक्षा और सावधानी के निर्देश

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान आवश्यक उपकरणों का बैकअप रखें और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। सभी प्रभावित इलाकों में विभाग की टीम मौजूद रहेगी और मेंटेनेंस कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

लोगों से अपील

बिजली कटौती के दौरान लोग अपने घरेलू उपकरण, पंखे और एसी बंद रखें और बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here