Datia BSP Leader Assault : चुनाव लड़ने की मिली ‘खौफनाक’ सजा! पूर्व BSP नेता को निर्वस्त्र कर पीटा, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

VIKASH KHALKHO

Datia BSP Leader Assault : दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बडोनी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ साल 2023 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके लोकेंद्र अहिरवार को बंधक बनाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए लोकेंद्र के कपड़े उतरवाए और उनसे जबरन विशेष राजनीतिक नारे लगवाए। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

4 घंटे तक बंधक बनाकर दी तालिबानी सजा: पीड़ित लोकेंद्र अहिरवार ने बताया कि 20 जनवरी (मंगलवार) को आरोपी चंद्रप्रकाश अहिरवार, उमेश अहिरवार और राजा अहिरवार ने उन्हें अगवा कर करीब 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनके साथ जमकर मारपीट की गई और उन्हें निर्वस्त्र कर अपमानित किया गया। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

नगीना सांसद और ASP नेता पर लगाए आरोप: लोकेंद्र अहिरवार ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए नगीना (UP) के सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ और आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया। लोकेंद्र का कहना है कि यह हमला उन्हीं के इशारे पर राजा अहिरवार द्वारा किया गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

पुलिस की कार्रवाई: बडोनी थाना प्रभारी दिनेश सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी ‘राजा’ सोशल मीडिया के माध्यम से एक गैंग चलाता है और इलाके में अपनी दबंगई के लिए जाना जाता है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *