Sehore News: सुनील शर्मा/सीहोर। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय स्थापना वर्ष के सुअवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा नगर में भव्य उत्सव आयोजित किया गया। कोतवाली चौराहा प्रांगण में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में रामभक्त और ‘बजरंगी’ सम्मिलित हुए।
Sehore News: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक सुंदरकांड का पाठ रहा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात देर रात तक हुई भव्य आतिशबाजी ने आकाश को सतरंगी छटा से सराबोर कर दिया। विहिप नेताओं ने इस दिन को शौर्य और आस्था का संगम बताया। भारी जनसमूह की उपस्थिति ने धर्म और एकता के प्रति अटूट विश्वास को प्रदर्शित किया।











